married-woman-harassed-for-not-bringing-bike-in-dowry-case-filed-against-two-including-husband
married-woman-harassed-for-not-bringing-bike-in-dowry-case-filed-against-two-including-husband 
क्राइम

दहेज में बाइक न लाने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित, पति सहित दो पर केस दर्ज

Raftaar Desk - P2

राजगढ़,16 फरवरी (हि.स.)। देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने दहेज में बाइक की मांग कर पति और देवर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों भाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम कचनारिया निवासी 22 वर्षीय ज्योति ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही दहेज के रुप में बाइक की मांग कर पति सुनील जाटव और उसका भाई राजकुमार मानसिक रुप से प्रताड़ना दे रहे है। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर दोनों भाई के खिलाफ धारा 498 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक-hindusthansamachar.in