married-woman-harassed-by-demanding-cash-in-dowry-case-filed-against-four
married-woman-harassed-by-demanding-cash-in-dowry-case-filed-against-four 
क्राइम

दहेज में नकदी की मांग कर विवाहिता को किया प्रताड़ित, चार पर केस दर्ज

Raftaar Desk - P2

11/04/2021 दहेज में नकदी की मांग कर विवाहिता को किया प्रताड़ित, चार पर केस दर्ज राजगढ़,11 अप्रैल (हि.स.)। तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़नपुर में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में तीन लाख की मांग कर प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपित पति, सास, ससुर सहित चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम बुड़नपुर निवासी 25 वर्षीय पूजा मोंगिया ने शिकायत दर्ज कराई कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज में तीन लाख की मांग कर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं। हैसियत के हिसाब से मांग पूरी न करने पर ससुराल में नहीं रहने देते हैं, जिसके चलते मायके में रहने पर मजबूर हूं। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर आरोपित पति कमलसिंह मोंगिया, सास रामकंवरबाई, ससुर राजाराम और बड़े ससुर रायसिंह के खिलाफ धारा 294, 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक