loving-woman39s-father-accused-of-rape-and-prostitution
loving-woman39s-father-accused-of-rape-and-prostitution 
क्राइम

प्रेमविवाह करने वाली युवती के पिता ने लगाया दुष्कर्म व देहव्यापार में लगाने का आरोप

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 03 मार्च (हि.स.)। शहर के बासनी इलाके में रहने वाली एक युवती प्रेमविवाह किया। अब इसके पिता ने उसके पति सहित अन्य पर देह व्यापार में धकेले जाने की आशंका में पुलिस में केस दर्ज करवाया है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए तफ्तीश आरंभ की है। पुलिस मामले में वास्तविकता का पता लगाने का प्रयास कर रही है। युवती को बुलाकर उसकेक बयान लिए जाने है। बासनी पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की तरफ से कोर्ट में इस्तगासा दायर कर केस दर्ज करवाया गया। इसमें आरोप है कि उसकी पुत्री को बहना फुलसाकर भगा ले गए एक युवक के परिजन बेटी को देह व्यापार में शामिल कर सकते है। बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि युवती ने गत साल प्रेमविवाह किया था। वह अभी अपने ससुराल में है। पिता की तरफ से दी गई रिपोर्ट पर सत्यता की जांच की जा रही है। लडक़ी को बुलाकर बयान लिए जाएंगे। तब मामले की वास्वविकता सामने आएगी। घटना को लेकर केस दर्ज हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर