kasganj-outrage-over-the-demolition-of-dr-bhimrao39s-statue
kasganj-outrage-over-the-demolition-of-dr-bhimrao39s-statue 
क्राइम

कासगंज : डॉ भीमराव की प्रतिमा तोड़े जाने से लोगों में आक्रोश

Raftaar Desk - P2

कासगंज, 15 मई (हि.स.)। थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज पुख्ता में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से लिखित रूप में पुलिस को अवगत कराया है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने बाबा साहेब की प्रतिमा की मरम्मत करा दी है। चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुआ है। शनिवार को कादरगंज पुख्ता निवासी हेम सिंह, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, नेकसू थाना सिकन्दरपुर वैश्य पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होने गांव में सामूहिक रूप से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगवाई थी। इस प्रतिमा को पिछले कई माह से तोड़ने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद बाबा साहेब की प्रतिमा पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने घटना के बारे में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा को मरम्मत करा दी गई। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में कादरगंज पुख्ता के चौकीदार की तहरीर पर बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र/दीपक