illegal-construction-of-ration-mafia-manoj-jain-broke
illegal-construction-of-ration-mafia-manoj-jain-broke 
क्राइम

राशन माफिया मनोज जैन का अवैध निर्माण तोड़ा

Raftaar Desk - P2

उज्जैन, 25 जनवरी (हि.स.)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की हेराफेरी में संलिप्त राशन माफिया मनोज जैन का वृंदावन स्थित घर का अवैध निर्माण सोमवार को नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सहायता से तोड़ दिया गया। आरोपित द्वारा बड़े पैमाने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की हेराफेरी की गई है। इसी प्रकार राशन माफिया अनिल जैन के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोडाउन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जेसीबी चलाई गई । अनिल जैन के गोडाउन से छापामार कार्रवाई में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन पकड़ा गया था। इसी पर कार्रवाई करते हुए उसके अवैध गोडाउन को तोड़ दिया गया है। हिंदुस्थान समाचार/ ललित/राजू-hindusthansamachar.in