dowry-victims-burnt-alive-two-children-including-newlyweds-one-dead-the-other-seriously-injured
dowry-victims-burnt-alive-two-children-including-newlyweds-one-dead-the-other-seriously-injured 
क्राइम

दहेजलोभियों ने नवविवाहिता समेत दो बच्चों को जिंदा जलाया,एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से जख्मी

Raftaar Desk - P2

पटना,16मई(हि.स.)। जिले में बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र के दल्लोचक से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।जहां दहेज लोभियों ने साह सलेमपुर गांव निवासी राजो चौधरी की पुत्री रानी देवी और उसके दो दुधमुंहे बेटे को घर मे बन्द कर जला दिया। इसमें रानी देवी और सात माह के अंकश कुमार की जलकर मौत हो गयी। वही दो साल का विकास जलकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। पति और सास ने मृतका रानी देवी के शव को गायब कर घर से फरार हो गए। घटना की जानकारी किसी तरह आसपास के लोगों ने मृतका के परिजनो को दी जिसके बाद परिजनो ने मामले की जानकारी सकसोहरा थानाध्यक्ष को दी। घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच आसपास छानबीन करते हुए महिला का शव बरामद कर लिया है। वहीं मृतका के पिता राजो चौधरी के बयान पर पति मौली चौधरी और सास के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सत्य नारायण