criminals-opened-fire-in-kaimur-two-died
criminals-opened-fire-in-kaimur-two-died 
क्राइम

कैमूर में अपराधियों ने गोलियां बरसाई,दो की मौत

Raftaar Desk - P2

भभुआ,06 अप्रैल(हि.स.)।कैमूर के साबर बाजार में मंगलवार की शाम अपराधियों ने गोलियां बरसाई।लगभग सात बजे की इस घटना में कांग्रेस के पूर्व रामपुर प्रखंड अध्यक्ष दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबार के कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तिरपन उर्फ राकेश सिंह और बहेरी के शिव प्यारे दुबे बाजार में बस स्टैंड के पास खड़े थे।इस बीच चार पांच की संख्या में आए हथियार बंद हमलावरों ने गोलियां बरसाई।श्री सिंह को सीने में दो गोली लगी और श्री दुबे के सिर में गोली लगी। घटना के बाद पहुंची पुलिस अस्पताल लाई जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील