collection-agent-arrested-for-fake-loot-of-18-lakhs
collection-agent-arrested-for-fake-loot-of-18-lakhs 
क्राइम

18 लाख की फर्जी लूट में कलेक्शन एजेंट गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 06 मई (हि.स.)। उत्तर पश्चिमी जिले के महेंद्रा पार्क इलाके में 18 लाख की फर्जी लूट की वारदात में पुलिस ने एक कलेक्शन एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रामअवतार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से पूरी रकम भी बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन मई को महेंद्रा पार्क पुलिस को आजादपुर मंडी में 18 लाख रुपए की लूटपाट होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित रामअवतार ने पुलिस को बताया कि वह मंडी में एक ट्रांसपोर्टर के पास कलेक्शन एजेंट की नोकरी करता है। वह हर रोज मार्किट से कलेक्शन इकठ्ठा करके अक्सर अगले दिन अपने मालिक को दे दिया करता है। वारदात के वक़्त बुलेट पर बदमाश आए थे चाकू मारने की धमकी देकर बदमाश 18 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी उसने अपने मालिक को भी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ संजय कुमार की देखरेख में पुलिस टीम को आरोपितों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने मंडी में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। लेकिन किसी भी फुटेज में बुलेट नही दिखाई दी। पुलिस को आरोपित पर शक हुआ। उससे दोबारा से पूछताछ की गई। इस बार उसने बताया कि बदमाशों ने उसे थप्पड़ मारे थे और वे नकदी लूटकर फरार हो गए थे। उसके बयानों में बार बार विरोधाभास होने पर पुलिस टीम ने उससे सख्ती से पूछताछ की। जिसमें उसने माना कि उसने लूट की फर्जी कॉल की थी। उसकी निशानदेही पर उसके घर से 18 लाख रुपये बरामद कर लिये। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी