क्राइम

बोईसर:दो कबूतर मरे मिले

Raftaar Desk - P2

मुंबई,14 जनवरी (हि.स.)। बोईसर के ओसवाल एंपायर में स्थित नेमिनाथ सोसायटी में दो कबूतरो के मरे हुए मिलने से लोगो मे डर का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाद पशु चिकित्सक दत्तात्रेय सोनावणे ने घटना स्थल पर पहुँचकर मृत कबूतरों की जांच की। शुरुवाती जांच में कबूतरों में बर्ड फ्लू के लक्षण नही नजर आए। पूरी जांच के बाद ही कबूतरों की मौत का सही कारण सामने आएगा। जिला पशु चिकित्सक ने बताया कि मृत कबूतरों की जांच की जाएगी लोगो को घबराने की जरूरत नही। अगर आपको आपके आसपास कही मृत पक्षी नजर आए तो उसको छूने से बचे व इसकी सूचना सम्बंधित विभाग को दे। हिन्दुस्थान समाचार/योगेन्द्र-hindusthansamachar.in