auraiya-two-accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-lottery
auraiya-two-accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-lottery 
क्राइम

औरैया : लाॅॅटरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

औरैया, 09 फरवरी (हि. स.)। लाॅॅटरी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो जालसाजों को सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने पकड़े गए दोनों आरोपितों को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि कानपुर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू और कानपुर देहात निवासी अतुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर लाखों रुपये ठग लेते थे। ठगी का शिकार हुए एक युवक ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। आरोपितों ने पीड़ित युवक से २१ हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए थे। कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम इन जालसाजों का सुराग लगाने में जुटी थी। जिसमें पुलिस ने मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे दिबियापुर बाईपास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपितों के पास से एक कार बरामद की गई। यह कार किसकी है, पुलिस इसका पता लगा रही है। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनक एक गिरोह है। जिसमें उनके अलावा वीरेंद्र उर्फ छोटू पासी, सतेंद्र पुत्र यदुपति मास्टर भी हैं। पुलिस इनके साथियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/दीपक-hindusthansamachar.in