a-woman-living-in-a-live-in-was-strangled-by-her-partner
a-woman-living-in-a-live-in-was-strangled-by-her-partner 
क्राइम

लिव इन में रह रही महिला की पार्टनर ने गला रेतकर कर दी हत्या

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 22 फरवरी (हि.स.)। रणहौला इलाके में लिव इन में रह रही महिला का उसी के पार्टनर ने गला रेत दिया और फरार हो गया। महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। रणहौला पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की छोटी बहन के बयान पर केस दर्ज हुआ है। छोटी बहन परिवार के साथ विकास कुंज में रहती है। घर पर ही रहकर अपनी मां की मदद करती है। चार बहनें और तीन भाई हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी जीवाराम के साथ हुई थी। लेकिन वह उनके साथ नहीं रह रही है। शादी के कुछ समय बाद ही बड़ी बहन अपने बच्चों के साथ मोहन नाम के शख्स के साथ अपनी मर्जी से रह रही थी। आरोप है कि मोहन अक्सर शराब पीने व जुआ खेलने का आदी था। इसी बात पर उनकी अक्सर लडाई झगडा होता रहता था। 19 फरवरी की शाम 7.30 बजे बहन का दूसरे नम्बर का बेटा भागकर घर आया। उसने रोते हुए बताया कि मम्मी और मोहन पापा की काफी लडाई हो रही है। सुनकर छोटी बहन घर के बाहर पहुंची तो देखा की मोहन वहां से तेजी से घर से बाहर निकलकर गली में भाग गया। जिस पर छोटी बहन ने घर में जाकर देखा तो वहां बड़ी बहन खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी। उसके गले से बहुत ज्यादा खून निकल रहा था। जिसे देखकर वह बहुत ज्यादा घबरा गई। अपने भाई को फोन कर दिया। जिस पर दोनों भाई वहां पर आ गए और बहन को आट में अस्पताल ले जाने लगे। बहन से पूछने पर पता चला कि मोहन ने उनकी गर्दन पर चाकू मारा है। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करने पर गैस सिलेणडर के पास हेयर क्लिप, टूटी हुई चूड़ियां और खून बिखरा हुआ था। पास ही तौलिया पड़ा था। हर तरफ खून फैला पड़ा था। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी