a-severe-fire-broke-out-in-a-clothes-warehouse
a-severe-fire-broke-out-in-a-clothes-warehouse 
क्राइम

कपड़े की गोदाम में लगी भीषण आग

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 स्थित एक कपड़े की गोदाम में रविवार रात को भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी दमकल और स्थानीय पुलिस को देर रात करीब 11.30 बजे दी गई थी। घटना की सूचना मिलने पर सात दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 स्थित जिस कारखाना में आग लगी थी। उसमें कपड़ें के कतरन का काम होता था। रविवार देर रात अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे कारखाना को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर सात दमकल आग पर काबू पाने में जुट गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया गया। शुरूआती छानबीन के आधार पर पता चला कि आग शाॅट-सर्किट की वजह से लगी थी। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पर आग की चपेट में आने गोदाम में रखे कपड़ों के ढेर जल कर खाक हो गए। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी