80-thousand-recovered-from-engineering-college-employee-instead-of-20-thousand
80-thousand-recovered-from-engineering-college-employee-instead-of-20-thousand 
क्राइम

इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारी से 20 हजार के बदले वसूले 80 हजार

Raftaar Desk - P2

इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारी से 20 हजार के बदले वसूले 80 हजार उज्जैन,11 फरवरी (हि.स.)। इंजीनियरिंग कॉलेज के एक कर्मचारी ने उधार पर 20 हजार रू. लिए। उसने सूद सहित 80 हजार रू. लौटा दिये। लेकिन सूदखोर ने उससे 20 हजार रू. और मांगे। नहीं देने पर धमकाया। इस पर उसने एसपी को शिकायत की। एसपी के निर्देश पर नानाखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज के भृत्य भैरूलाल अमराजी ने सूदखोर शेखर पिता कालू से 20 हजार रू. उधार लिए थे। डेढ़ वर्ष में वह सूद सहित 80 हजार रू. वसूल चुका था। अब 20 हजार रू. और मांग रहा था। नहीं देने पर धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/ललित ज्वेल-hindusthansamachar.in