वॉशिंगटन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य इडाहो में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। इस फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी सहित कई अन्य लोग घायल हो गए है। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि केवल घटना स्थल पर एक शूटर था, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। घटना सोमवार को बोइस शहर के बोइस टाउन स्क्वायर मॉल में हुई। शूटर ने हमला क्यों किया यह अभी अज्ञात है। इडाहो के गवर्नर ब्रैड लिटिल ने कहा कि राज्य जांच में बोइस पुलिस विभाग की सहायता करेगा। --आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस