14-lakh-rupees-were-kept-for-the-wedding-of-the-girl-child-the-thieves-made-a-dent-in-two-hours
14-lakh-rupees-were-kept-for-the-wedding-of-the-girl-child-the-thieves-made-a-dent-in-two-hours 
क्राइम

बच्ची की शादी के लिए रखे थे 14 लाख रूपए, चोरों ने दो घंटें में लगा ली सेंध

Raftaar Desk - P2

जोधपुर,18 फरवरी (हि.स.)। शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर प्रथम इलाके में रहने वाले हार्डवेयर के व्यापारी के मकान में चोरों ने सेंध लगाकर 14 लाख की नगदी और सोने की झूमरियां जोड़ी चोरी कर ले गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गया है। पुलिस अब संदिग्ध की तलाश में लगी है। सबसे बड़ी बात है कि नकबजनों ने चेहरों पर कोई नकाब भी नहीं लगा रखा था। जोकि बाइक अथवा मोपेड से आना प्रतीत हो रहे है। व्यापारी ने यह रूपए अपनी बच्ची के शादी के लिए घर में लाकर रखे थे। प्रतापनग पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज किया है। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार में 190डी-216 के रहने वाले मोहम्मद रेहान अंसारी पुत्र मोहम्मद रमजान ने रिपोर्ट दी है कि 16 फरवरी की शाम छह बजे के बाद उनकी पत्नी व बच्ची बाहर चले गए थे। वे भी बाहर ही थे। रात 11 बजे घर लौटे तब घर के मुख्य द्वार के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने भीतर प्रवेश कर वहां से 14 लाख रूपये और सोने की एक झूमरियां जोड़ी चोरी कर ले गए। घटना को लेकर बुधवार को रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने बताया कि घर और इसके आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए है। 16 फरवरी की रात आठ से सवा आठ बजे के बीच यह चोरी होना प्रतीत हुआ है। नकबजन दो बार गली में आते जाते दिखे है और रैकी की गई है। परिवादी मोहम्मद रेहान अंसारी के अनुसार यह रूपये उन्होंने अपनी बच्ची की शादी के लिए लाकर रखे थे। प्रतापनगर पुलिस अब घटना को लेकर पड़ताल में जुटी है। पुलिस की टीमों को लगाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in