news

देश कोरोना से जूझ रहा और 22 बेहरुपीये ने अपने डकैत सरदार के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की-युवक कांग्रेस अध्यक्ष

Raftaar Desk - P2

देश कोरोना से जूझ रहा और 22 बेहरूपीये ने अपने डकैत सरदार के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की-युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिवनी, 21 मार्च(हि.स.)। सिवनी जिले के जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी ने अपनी फेसबुक आईडी पर मध्य प्रदेश में हो रहे राजनीतिक घमासान के चलते कांग्रेस की सरकार चली जाने के बाद बनी स्थिति के बीच यह एक राजनैतिक पोस्ट की है, जोकि अब यहां चर्चा का विषय बन चुकी है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर की गई पोस्ट पर लिखा गया है कि ''इतिहास याद करेगा जब हमारा देश एकजुट होकर इस सदी की सबसे बडी बीमारी कोरोना वायरस से जूझ रहा था, तब ये बेहरूपीये अपने डकैत सरदार के साथ चुपचाप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे थे।'' हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in