news

कांग्रेस जोड़ने और भाजपा करती है तोड़ने की बात : हरीश रावत

हरिद्वार,एजेंसी। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर से सलेमपुर तक कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और स्थानीय विधायक रवि बहादुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनता से मिले।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस जोड़ने की और भाजपा तोड़ने की बात करती है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रतिदिन बुराइयों के खिलाफ लड़ रहा है और देश की एकता के लिए दृढ़ संकल्पित है।
2024 में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने जा रही है

विधायक रवि बहादुर ने कहा कि देश में नफरत घोली जा रही है, जिसे हटाने के लिए भारत जोड़ो, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम करने की आवश्यकता है। कांग्रेस देश की प्रगति के लिए समर्पित है। देश को एक सूत्र में पिरोना का कार्य कांग्रेस कर रही है। कोई भी सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की धमकी दी जाती है। किस माहौल में देश को ले जाया जा रहा है। 2024 में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, विरेंद्र रावत, राजबीर सिंह चौहान, कैश खुराना, राव आफाक, हिमांशु बहुगुणा, तनवीर कुरेशी, गुरमीत सिंह, तनुज चौहान, अंगद चौबे, मसरूर कुरैशी, मीर मलिक, इनाम रावत, शहजाद कुरैशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।