ब्लॉक कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया जरूरतमंद लोगों का मदद
ब्लॉक कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया जरूरतमंद लोगों का मदद 
news

ब्लॉक कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया जरूरतमंद लोगों का मदद

Raftaar Desk - P2

सूरजपुर, 19 जून (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 50वें जन्मदिन पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को सूरजपुर ब्लाॅक के जरूरतमंद लोगों को राशन, फल, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। साथ ही बारिश में बचने के लिए छाते का भी वितरण किया गया है। गांधी के जन्मदिन पर लोगों की मदद करने का निर्णय कांग्रेस पार्टी की सेवा भाव का परिणाम है, अश्विनी सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोगों का मदद करती आयी है। भविष्य में आगे भी लोगों का मदद किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी जेपी श्रीवास्तव, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विन्देश्वर शरण सिंह देव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, एल्डरमेन मनोज डालमिया, युंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ विक्की तिवारी-hindusthansamachar.in