रक्षाबंधन पर्व पर राज्यपाल ने छत्‍तीसगढ़वासियों को दी शुभकामनाएं
रक्षाबंधन पर्व पर राज्यपाल ने छत्‍तीसगढ़वासियों को दी शुभकामनाएं 
news

रक्षाबंधन पर्व पर राज्यपाल ने छत्‍तीसगढ़वासियों को दी शुभकामनाएं

Raftaar Desk - P2

रायपुर, 2 अगस्त (हि.स.)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने रक्षाबंधन के अवसर पर छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं प्रेम का प्रतीक है, वहीं बहन द्वारा भाई की मंगल कामना और भाई द्वारा बहन की रक्षा किये जाने के संकल्प से जुड़ा है। उन्होंने यह कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति एवं खुशहाली लेकर आए। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र-hindusthansamachar.in