छत्‍तीसगढ़ में एक जून से अब तक 206 मिमी औसत वर्षा दर्ज
छत्‍तीसगढ़ में एक जून से अब तक 206 मिमी औसत वर्षा दर्ज  
news

छत्‍तीसगढ़ में एक जून से अब तक 206 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Raftaar Desk - P2

रायपुर, 22 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से अब तक 206.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सभी जिलों से प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार को प्रदेश में अब तक 41.8 औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। वहीं राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में भारी वर्षा होंने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र पटेल-hindusthansamachar.in