छत्तीसगढ़-स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन का  निधन
छत्तीसगढ़-स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन का निधन 
news

छत्तीसगढ़-स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन का निधन

Raftaar Desk - P2

रायपुर 29 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य टीएस सिंहदेव की का आज निधन हो गया बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का आज निधन हो गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शोक जताया है।पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। मोहिनी सिंह राणा का विवाह नेपाल के राणा परिवार में हुआ था । वह भोपाल में रहती थीं। मोहिनी सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया । बड़ी बहन के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दुख जताया है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखा कि मेरी बड़ी बहन पिंकी दीदी अनुग्रह, बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक थीं, वह सबसे अच्छे अर्थों में एक प्रेरणा और समर्थन थी। आपकी यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर शोक जताया है।उन्होंने कहा है कि ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार /केशव-hindusthansamachar.in