युवा मोर्चा सिटी मंडल द्वारा एसएचओ वूमेन सेल संजीवनी ज्योति को सम्मानित किया गया
युवा मोर्चा सिटी मंडल द्वारा एसएचओ वूमेन सेल संजीवनी ज्योति को सम्मानित किया गया 
news

युवा मोर्चा सिटी मंडल द्वारा एसएचओ वूमेन सेल संजीवनी ज्योति को सम्मानित किया गया

Raftaar Desk - P2

कठुआ 23 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सिटी मंडल द्वारा मंगलवार को एसएचओ वूमेन सेल संजीवनी ज्योति को कोरोना यौद्वा के तौर पर भारत माता की तस्वीर और गले में वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिटी मंडल के अध्यक्ष सहित भाजपा के कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा की पिछले 3 महीने से कोरोना महामारी के संकट काल में हमारे जिले के कई कोरोना योद्वाओं ने अपनी सेवाएं दी हैं, जिसमें हम लोगों का भी दायित्व बनता है कि इन कोरोना योद्वाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि एसएचओ वूमेन सेल संजीवनी ज्योति ने कोरोना महामारी के दौर में बहुत अच्छा कार्य किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने घर परिवार की परवाह किए बिना 24 घंटे अपनी सेवाएं लोगों को प्रदान की है। इसलिए वह इस सम्मान के हकदार हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in