BILLIONAIRES WHO DONATE MONEY
BILLIONAIRES WHO DONATE MONEY Instagram
बाज़ार

ये हैं भारत के 4 सबसे बड़े दानवीर अरबपति, दिल खोल के करते हैं दान

BILLIONAIRES WHO DONATE MONEY

राजश्री बिड़ला-

  • श्रीमती बिड़ला अपनी कंपनियों में समूह के सामाजिक और कल्याण संचालित कार्यों की देखरेख करती हैं। केंद्र के काम का पदचिह्न 7,000 से अधिक गांवों तक फैला हुआ है, जो 9 मिलियन लोगों तक पहुंचता है।

  • आदित्य बिड़ला समूह द्वारा 20 अस्पताल और 5,000 चिकित्सा शिविर संचालित की जाती है। इसमें दस लाख से अधिक रोगियों का इलाज होता है।

  • भारत में इसके 56 स्कूल है जो 46,500 से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं। इसके अस्पतालों के साथ-साथ स्कूल भी एनजीओ हैं।

BILLIONAIRES WHO DONATE MONEY

नीता अंबानी-

  • नीता मुकेश अंबानी एक बहुत बड़ी समाजसेवी हैं। वह रिलायंस फाउंडेशन, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्षा के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक भी हैं।

  • उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी से शादी की है। बता दें कि 83.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर (फरवरी 2023) से अधिक की पारिवारिक संपत्ति के साथ अंबानी परिवार दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक है।

  • वह मुंबई इंडियंस की मालकिन भी हैं।

BILLIONAIRES WHO DONATE MONEY

रतन टाटा-

  • टाटा संस (टाटा परिवार के स्वामित्व वाले) में 66% से अधिक शेयर विभिन्न धर्मार्थ ट्रस्टों को दिए गए हैं।

  • टाटा चैरिटी की शुरुआत उनकी दादी द्वारा शुरू की गई थी। वे जरूरतमंद को हमेशा आश्रय दिया करते है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि यह उनके पूर्वजों का व्यवसाय नहीं है, बल्कि उनकी दादी की उदारता है जिसने उन्हें प्रेरित किया है।

  • 2017 में एक रिपोर्ट में प्रकाशित लेख के अनुसार टाटा समूह ने गैर सरकारी संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों को कुल 3000 करोड़ दिए थे।

BILLIONAIRES WHO DONATE MONEY

अनु आगा-

  • अनु आगा आठ सबसे अमीर भारतीय महिलाओं में से एक थीं। 2007 में फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार वे 40 सबसे अमीर भारतीयों में शामिल थी।

  • उन्हें ASSOCHAM की ऑल लेडीज विंग ऑल लेडीज लीग द्वारा मुंबई वीमेन ऑफ द डिकेड अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

  • थर्मैक्स से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सामाजिक कार्य करना शुरू कर दिया। बता दें कि 2010 में उन्हें भारत सरकार द्वारा सामाजिक कार्य के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

  • वह वर्तमान में टीच फॉर इंडिया की अध्यक्ष हैं। उन्हें 26 अप्रैल 2012 को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in