गिरावट के साथ खुला बाजार।
गिरावट के साथ खुला बाजार।  रफ्तार।
बाज़ार

Share Market Opening: शेयर बाजार गिरा, इन 2 सेक्टरों के शेयरों में गिरावट जारी

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला है। बीएसई का सेंसेक्स 73800 और निफ्टी 22400 से फिसलकर खुला। सेंसेक्स की शुरुआत 104.87 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 73767.42 पर हुई है। एनएसई का निफ्टी 22371 पर खुला। इसमें 34.35 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

बैंक निफ्टी में 158 अंकों की गिरावट

बैंक निफ्टी में 158 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। यह 47297 पर कारोबार कर रहा है। आईटी शेयरों में 0.71 फीसदी की गिरावट बनी है। ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक, रियलटी, हेल्थकेयर इंडेक्स को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स में गिरावट हावी है। सबसे अधिक आईटी स्टॉक्स में कमजोरी दिख रही है।

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों की चाल

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी दिख रही है। 17 शेयरों में गिरावट बना है। टाटा मोटर्स सबसे अधिक 4.73 फीसदी उछाल पर है। सेंसेक्स का टॉप गेनर बना है। इसके बाद एमएंडएम 1.28 फीसदी, एसबीआई और एनटीपीसी 0.89 फीसदी की बढ़त पर ट्रेड कर रहे हैं। भारती एयरटेल 0.52 फीसदी और टाइटन 0.37 फीसदी बढ़त पर हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in