शेयर बाजार में बढ़त।
शेयर बाजार में बढ़त।  रफ्तार।
बाज़ार

Share Market Opening: ऐतिहासिक बढ़त के साथ खुला बाजार, NSE Nifty ने छूआ नया शिखर

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है। निफ्टी ने 22500 का नया शिखर छूआ है। निफ्टी 22505.30 पर खुला है, जो इंडियन स्टॉक मार्केट में पहली बार ओपनिंग के समय दिखा है। एनएसई निफ्टी में 2.25 अंकों की गिरावट दर्ज हुई है। यह 22471 लेवल पर है। निफ्टी ने 22523 का हाई बनाया है, जो ऑलटाइम हाई लेवल है। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बढ़त है। 21 शेयरों में गिरावट दिख रही है। बिना बदलाव के साथ 2 शेयर ट्रेड कर रहे हैं।

सेंसेक्स खुलते ही ऑलटाइम हाई बनाया

बीएसई का सेंसेक्स 156.75 अंकों की बढ़त के साथ 74242 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 31.25 अंकों की तेजी के साथ 22505.30 लेवल पर खुला हुआ है। सेंसेक्स ने बाजार खुलते ही 74245 का ऑलटाइम हाई बना लिया। बीएसई सेंसेक्स ने बाजार खुलने के तुरंत बाद 52 हफ्तों का उच्च स्तर बनाया। यह 74245.17 का लेवल छूआ, जो इसका लाइफटाइम हाई है।

सेंसेक्स के शेयरों की चाल

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। 13 शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स का टॉप गेनर टाटा स्टील है, जो 3.63 फीसदी ऊपर है। जेएसडब्ल्यू स्टील 3.21 फीसदी चढ़ा है। बजाज फिनसर्व 2.19 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.06 फीसदी बढ़त पर है। एसबीआई में 0.89 फीसदी की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।

बीएसई का मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़

बीएसई का मार्केट कैप 392.46 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इस पर ट्रेड होने वाले 2992 शेयरों में से 1964 शेयरों में बढ़त दिख है। 941 शेयरों में गिरावट है। 87 शेयरों में बदलाव नहीं है। 81 शेयरों पर अपर सर्किट लगा है। 103 शेयर लोअर सर्किट का वार झेल रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in