Bill Gates
Bill Gates 
Business Finance

आखिर क्यों माइक्रोसॉफ्ट थमाने जा रही है 10,000 कर्मचारियों को विदाई का कार्ड ?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया की सबसे बड़े सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। नए साल में माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रहे 10,000 कर्मचारियों की विदाई होने जा रही है। यह खबर बिजनेस जगत को हिला देने वाली है। इसके साथ यह सारे कर्मचारी एक झटके में बेरोजगार हो जाएंगे। आपको बता दें कि यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का 5% है। एक एजेंसी की रिपोर्ट की माने तो माइक्रोसॉफ्ट ने यह कंपनी के गिरते ग्रोथ को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला लिया है।

Microsoft

छंटनी के कारण

एक एजेंसी के रिपोर्ट के अनुसार सॉफ्टवेयर की सेल में आई कमी को मुख्य कारण बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि विंडोज और उसके उपकरणों की सेल में आई कमी के कारण कंपनी ने यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि कंपनी उन कर्मचारियों को पूरी सैलरी देगी जिनकी छुट्टियां बची हुई हैं।

Satya Nadella

सत्य नडेला का कर्मचारियों के लिए मैसेज

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि आने वाला 2 साल कंपनी के लिए चुनौती भरा होने वाला है। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में कंपनी के ग्रोथ में गिरावट आई है। कंपनी के ग्रोथ में तेजी लाने के लिए कंपनी को अगले 2 साल तक और भी कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही भांप ली

कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में तमाम कंपनियों के ग्रोथ में आए गिरावट से माइक्रोसॉफ्ट को अंदेशा हो गया था। कंपनी यह मान के चल रही थी कि आने वाला समय कंपनी के लिए चुनौती पूर्ण होने वाला है। कंपनी ने इसलिए कमर कस ली है।