Sundar Pichai
Sundar Pichai 
Business Finance

माइक्रोसाफ्ट के बाद अब Google ने 12,000 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सॉफ्टवेयर कंपनियों में छंटनी के दौर शुरू हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ दिनों पहले 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का ऐलान किया। वहीं, शुक्रवार यानि 20 जनवरी को गूगल ने अपने 12,000 क्रमचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जानकारों की माने तो सॉफ्टवेयर कंपनियों में मंदी की आहट के कारण कंपनी प्रबंधन ऐसे सख्त फैसले ले रहा है। माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट में बड़े स्तर पर छटनी की खबरों से आईटी सेक्टर में खलबली मच गई है।

अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई हुए भावुक

अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि अमेरिका में छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को अलग से ईमेल भेज दिया है। सुंदर पिचाई ने कहा कि उन्हें खेद है कि जिनके साथ वे सालो से काम किए उन्हें अब अलविदा कहना पड़ रहा है। कंपनी के लिए आने वाला साल चुनौती भरा होने वाला है। बता दें कि इस छंटनी की मार में सबसे ज्यादा अमेरिकी कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

गूगल में सबसे ज्यादा कर्मचारी

अल्फाबेट के पास लगभग 1,87,000 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की संख्या कंपनी में मौजूदा माहौल के विपरीत है। बता दें कि अमेरिका की 10 सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों की तुलना में, अल्फाबेट अपने कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सैलरी देती है।