सीमेंट के दाम बढेंगे।
सीमेंट के दाम बढेंगे। रफ्तार।
बाज़ार

Cement Prices Hike: घर बनाना होगा महंगा, इतनी बढ़ जाएंगी सीमेंट की कीमतें

नई दिल्ली, रफ्तार। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। घर बनाना और नए निर्माण करना महंगा होने वाला है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार देश में सीमेंट की कीमतों में तेजी आ सकती है। भले चुनावों के कारण सीमेंट की मांग में नरमी है, लेकिन इस महीने से सीमेंट की कीमतें बढ़ सकती हैं। कंपनियां इस महीने सीमेंट की कीमतों में 10 से 15 रुपये प्रति बोरी बढ़ोतरी कर सकती हैं।

5 महीने कम हुए भाव

पांच महीनों से सीमेंट की कीमतें कम थीं। इससे लोगों को फायदा पहुंचा। मार्च तिमाही में सीमेंट की औसत कीमतें दिसंबर तिमाही की तुलना में 5-6 फीसदी नीचे थीं। पूर्वी और दक्षिणी भारत के बाजारों में सबसे अधिक फायदा दिखा था। दरअसल, दोनों बाजारों में सीमेंट के भाव में सबसे अधिक कटौती हुई थी।

मार्च तिमाही में नहीं बढ़े दाम

अममून सीमेंट की डिमांड और कीमतों में तेजी मार्च तिमाही में दिखती है। इस बार ऐसा नहीं हुआ। मांग में तेजी आई पर कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए। जनवरी से मार्च के तीन महीनों में सीमेंट की मांग में सालाना आधार पर 6-8 फीसदी की तेजी आई। वैसे, इसका असर दाम पर नहीं हुआ। अब कंपनियां उसकी भरपाई करने की तैयारी में जुट गईं हैं।

यहां बढ़ेंगे सबसे अधिक भाव

दक्षिण भारतीय बाजार में सीमेंट की कीमतें सबसे अधिक बढ़ सकती हैं। यहां इस महीने प्रति बोरी पर 30-50 रुपये का इजाफा होने की संभावना है। मध्य भारत के बाजार में 15-20 रुपये, उत्तर भारत में 10-15 रुपये, पश्चिमी भारत में 20-25 रुपये, पूर्वी भारत में 30 रुपये प्रति बोरी का इजाफा होने का अंदेशा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in