प्रांजलि अवस्थी, जो  Delv.AI  नाम से स्टार्टअप चला रही है।
प्रांजलि अवस्थी, जो Delv.AI नाम से स्टार्टअप चला रही है। रफ्तार।
बाज़ार

Good News: 16 साल की प्रांजलि ने खड़ी कर दी 100 करोड़ की कंपनी, टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में मचा रही धूम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महज 16 साल में भारतीय किशोरी प्राजंलि अवस्थी ने 100 करोड़ रुपए का स्टार्टअप  Delv.AI खड़ा कर दिया है। कंपनी अमेरिका में संचालित की जा रही है। हाल में प्राजंलि अवस्थी ने एआई स्टार्टअप को मियामी टेक वीक इवेंट में अनवील किया था। स्टार्टअप जनवरी 2022 में शुरू हुआ था। यह स्टार्टअप $4.5 लाख फंड जुटाने में उनकी मदद किया है। प्रांजलि अवस्थी ने कहा कि इस स्टार्टअप को शुरू करने के लिए उनके पिता प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

7 साल की उम्र में कोडिंग सीखने लगी थी

प्रांजलि अवस्थी के पिता इंजीनियर हैं। इस कारण प्राजंलि की दिलचस्पी एडवांस्ड कंप्यूटर साइंस एजुकेशन में शुरू से रही। उन्होंने 7 साल की उम्र में कोडिंग सीखना शुरू किया था। कहा जा रहा कि एआई स्टार्टअप से प्राजंलि ने टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में धूम मचाई है। बता दें जिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने से दुनिया में डर का माहौल बना है, उसे प्राजंलि ने एक अवसर के रूप में लिया है। प्राजंलि का कहना है उनके स्टार्टअप का मुख्य लक्ष्य इंटरनेट संसाधन के बढ़ते चलन और दुनिया में उपलब्ध विशेष जानकारी को जल्दी खोजने में लोगों की मदद करना है।

4.5 लाख डॉलर का मिला है फंड

इस बिजनेस मॉडल के कारण प्राजंलि की कंपनी को 4.5 लाख डॉलर का फंड मिला है। इन्होंने अपनी कंपनी में 10 लोगों को काम दिया है। प्राजंलि टीम का नेतृत्व कर कोडिंग से ऑपरेशन और कस्टमर सर्विस तक डेल्व एआई में कई मोर्चे पर खुद काम करती हैं। 13 साल की उम्र में प्राजंलि फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप करने गई थीं। उन्होंने मशीन लर्निंग के कई प्रोजेक्ट पर काम किया। उन्होंने एआई पर बहुत रिसर्च किया। 11 साल की उम्र में प्राजंलि के पिता फ्लोरिडा शिफ्ट किए थे। वहां प्रांजलि के लिए कंप्यूटर सीखने के नए मौके बने। उन्होंने 11 साल की उम्र में फ्लोरिडा में कंप्यूटर साइंस की क्लास लेनी शुरू की और मैथ के प्रोग्राम को चुनौती देना शुरू किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in