भाजपा बॉर्डर वेलफेयर सेल का संयोजक बनने पर बृजेश्वर राणा को किया सम्मानित
भाजपा बॉर्डर वेलफेयर सेल का संयोजक बनने पर बृजेश्वर राणा को किया सम्मानित 
news

भाजपा बॉर्डर वेलफेयर सेल का संयोजक बनने पर बृजेश्वर राणा को किया सम्मानित

Raftaar Desk - P2

आर.एस. पुरा, 04 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश्वर सिंह राणा को भाजपा बॉर्डर वेलफेयर सेल का का राज्य संयोजक बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका हार पहनाकर गर्मजोशी के साथ सम्मानित किया और उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए बृजेश्वर सिंह राणा ने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और सीमावर्ती लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सीमावर्ती लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कई कदम उठाए हैं लेकिन अभी भी कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिन्हें हल करने की जरूरत है और उन्हें अब जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता लकी छाबड़ा, ओम प्रकाश चाचू, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल प्रधान सुलभ गुप्ता, आहुति शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रधान नथाराम सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in