excessive underarms sweat
excessive underarms sweat social media
टॉप खबरें

Beauty Tips: अगर आप अंडरआर्म्स के पसीने से परेशान हैं, तो छुटकारा पाने के लिए इन आसान घरेलू उपायों को अपनाएं

गर्मियों में पसीना आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। हालांकि कई बार समस्या इतनी बड़ी हो जाती है कि आसपास बैठे लोग भी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इन घरेलू नुस्खों की मदद से  पसीने और बदबू को कम किया जा सकता है।

गर्मियों में पसीना आना बहुत आम बात है। लेकिन कई लोग अंडरऑर्म्स से आने वाली दुर्गंध और पसीने से बहुत परेशान होते  है। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोग शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं। अगर आप भी  अंडरऑर्म्स के पसीने से परेशान हैं, तो इस समस्या को कम करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का उपयोग कर सकते हैं।

सेब का सिरका

सेब का सिरका पसीना और बदबू को भी कम करता है। ऐसा करने के लिए,स्प्रे बोतल में पानी भरें, सिरका और नींबू का रस डालें। स्टोर कर लें। इस मिश्रण का इस्तेमाल आप नहाने के बाद कर सकते हैं।

गुलाब जल स्प्रे करें

गुलाब जल का प्रयोग पसीने और दुर्गंध को खत्म करने में मदद कर सकता है। आप अपनी अंडरआर्म्स पर गुलाब जल छिड़क कर ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नहाने के पानी में गुलाब जल भी मिला सकते हैं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा अंडरआर्म्स के पसीने को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसा करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। फिर इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।