भाजपा विपक्ष को नहीं दे रही तवज्जो, यह लोकतंत्र के लिए घातक - शाहनवाज आलम
भाजपा विपक्ष को नहीं दे रही तवज्जो, यह लोकतंत्र के लिए घातक - शाहनवाज आलम 
news

भाजपा विपक्ष को नहीं दे रही तवज्जो, यह लोकतंत्र के लिए घातक - शाहनवाज आलम

Raftaar Desk - P2

फतेहपुर, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम का कार्यकर्ताओं ने लखनऊ बाईपास में भव्य स्वागत किया। कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने कहा की पहले की सरकारों में विपक्ष की बात सुनी जाती थी लेकिन आज केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी द्वारा विपक्ष की किसी भी बात का कोई तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक कदम है। उन्होंने कहा जनवरी माह में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोनावायरस के बावत चेताया था लेकिन उनकी बातों को कोई तवज्जो नहीं दिया गया। उन्होंने कहा इस समय तो यही समझ नहीं आ रहा कि प्रधानमंत्री के सलाहकार कौन है ? उन्होंने कहा सरकार इस समय केवल अपनी मनमानी कर रही है। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इसको लेकर लामबंद हो रहा है और धीरे-धीरे कांग्रेस में लोगों का जोड़ने का सिलसिला बढ़ रहा है। उन्होंने कहा आज बिंदकी विधानसभा के नाजिम भाई के नेतृत्व में कई संभ्रांत लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2022 के चुनाव में कांग्रेस कमेटी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी क्योंकि अब भाजपा से आम जनमानस का मोह भंग हो चुका है। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बाबर खान, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मिस्बाउल हक, युवा नेता शिवाकान्त तिवारी, उदित अवस्थी सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in