भाजपा महिला मोर्चा ने गोपेश्वर महाविद्यालय को भेंट की सेनिटाइजर मशीन
भाजपा महिला मोर्चा ने गोपेश्वर महाविद्यालय को भेंट की सेनिटाइजर मशीन 
news

भाजपा महिला मोर्चा ने गोपेश्वर महाविद्यालय को भेंट की सेनिटाइजर मशीन

Raftaar Desk - P2

गोपेश्वर, 29 जून (हि.स.)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को गोपेश्वर महाविद्यालय खुलने पर भाजपा महिला मोर्चा ने महाविद्यालय के स्टाफ के लिए प्राचार्य को एक सेनेटाइजर मशीन भेंट की है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता को एक सेनेटाइजर मशीन भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा पिछले तीन महीने से लगातार कोरोना से लड़ने के लिए संस्थाओं को न्यूनतम संसाधन उपलब्ध करवा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से मास्क, सैनिटाइजर, आयुर्वेदिक काड़ा आदि शामिल हैं। प्राचार्य प्रो.गुप्ता ने महिला मोर्चा की इस पहल का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अनुश्रवण समिति जिला उपाध्यक्ष सुधा बिष्ट, शांति राणा, कलावती पाठक, कमला रावत और सरोज भंडारी आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश-hindusthansamachar.in