bijapur-two-permanent-warranty-militia-members-surrender
bijapur-two-permanent-warranty-militia-members-surrender 
news

बीजापुर : दो स्थाई वारंटी मिलिशिया सदस्य ने किया आत्मसमर्पण

Raftaar Desk - P2

बीजापुर, 4 मार्च (हि.स.)। जिले के बासागुड़ा-जगरगुण्डा एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य आयतु कारम (30) ने गुरुवार को उप महानिरीक्षक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस ऑप्स कोमल सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली आयतु कारम 2012 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ। वर्ष 2013 में बासागुड़ा-जगरगुण्डा एरियाकमेटी में मिलिशिया सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। संगठन में एक पार्टी से दूसरे पार्टी तक चिट्टी पहुंचाना, पुलिस बल की रेकी करना एवं आने जाने के रास्ते में आईईडी प्लांट का काम करता था। वर्ष 2013 में एसजेडसी हिड़मा के साथ मिनपा केरिपु कैम्प पर हमले में शामिल था। वर्ष 2014 में प्लाटून नम्बर नौ विज्जा के टीम के साथ चिन्नागेलुर के जंगलों में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ में शामिल था जिसमें दो जवान घायल हुए थे। वर्ष 2014 में पूवर्ती के जंगलों में हेलीकाप्टर पर हमला जिसमें एक जवान शहीद हुआ था, इस घटना में प्लाटून नम्बर 09, 10 व बासागुड़ा-जगरगुण्डा एलजीएस की टीम शामिल थी, इसमें भी शामिल था। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे