बीजापुर,18 फरवरी (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना कुटरू से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी थाना कुटरू से पाताकुटरू, मगापेंटा, दरभा की ओर निकले थे। अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा गुरुवार को दरभा के जंगलों से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद थाना कुटरू में कार्रवाई उपरान्त आज न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के जन मिलिशिया सदस्यों में सन्नू कोवासी पिता जोगा कोवासी साकिन गढमेरीपारा, दुलगो सोढ़ी पिता बुधराम सोड़ी साकिन प्लान्टेशन पारा, कमलू माडवी पिता जोगा माडवी साकिन स्कूलपारा,साधू राम माडवी पिता सन्नू माड़वी साकिन प्लांटेशन पारा, मासोराम आतरम पिता कोसा आतरम साकिन स्कूलपारा दरभा थाना कुटरू के हैं। गिरफ्तार जन मिलिशिया सदस्यो के द्वारा 21 दिसंबर 2020 को नैमेड़ कुटरू मार्ग पर जिओ फाईबर के काम में लगे जेसीबी वाहन को आग लगाने की घटना में शामिल थे। साधू राम माड़वी एवं मासोराम द्वारा 23 अगस्त 2020 को साप्ताहिक बाजार कुटरू में सहायक आरक्षक सुरेश कोमरे की धारदार हथियार से मारकर हत्या करने की घटना में भी शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे-hindusthansamachar.in