कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अधिक भीड़ वाले इलाको में फागिंग व स्प्रे की जाए- बलदेव सिंह
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अधिक भीड़ वाले इलाको में फागिंग व स्प्रे की जाए- बलदेव सिंह 
news

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अधिक भीड़ वाले इलाको में फागिंग व स्प्रे की जाए- बलदेव सिंह

Raftaar Desk - P2

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अधिक भीड़ वाले इलाको में फागिंग व स्प्रे की जाए- बलदेव सिंह जम्मू 17 मार्च (हि.स.)। नगर निगम जम्मू की पब्लिक हैल्थ सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया ने शहर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए निगम अधिकारियों को मंगलवार को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में हैल्थ सैनिटेशन विंग के अधिकारियों के साथ एक बैठक करके बलोरिया ने मौजूदा फागिंग व स्प्रे अभियान की जानकारी ली और उन्हें बताया गया है कि अभी उन स्थानों पर कवर किया जाये जहां पर अधिक भीड़ रहती है। इस पर बलोरिया ने नए संदिग्ध मामलों को देखते हुए निगम अधिकारियों को एनएचपीसी परिसर, आरटीओ कार्यालय, एसआरटीसी काउंटर सहित कार्यालयों में विशेष रूप से स्प्रे करने का निर्देश दिया। जहां पर हर समय लोगों का जमावड़ा होता है। बलोरिया ने कहा कि शहर में ऐसा एक भी स्थान स्प्रे से अछूता ना रहे जहां पर लोग जुटते हो और संक्रमण के फैलने का खतरा अधिक हो। उन्होंने कहा कि डंपिंग साइटों पर रोजाना के आधार पर स्प्रे किया जाए। इसके साथ ही पूरे शहर के सभी वार्डों में फागिंग व स्प्रे करने को लेकर एक रोस्टर बनाया जाए। बलोरिया ने कहा कि उन्हें जानकारी है कि निगम के पास फागिंग की मशीनों की कमी है ऐसे में तत्काल प्रभाव से कई मशीनों को खरीदा जाएं और जल्द से जल्द पूरे शहर को कवर किया जाए ताकि बीमारी फै लने का खतरा पूरी तरह से समाप्त किया जा सकें। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान-hindusthansamachar.in