बाबूलाल ने अपने गंभीर छवि को भाजपा में शामिल होकर धूमिल कर लिया : कांग्रेस
बाबूलाल ने अपने गंभीर छवि को भाजपा में शामिल होकर धूमिल कर लिया : कांग्रेस 
news

बाबूलाल ने अपने गंभीर छवि को भाजपा में शामिल होकर धूमिल कर लिया : कांग्रेस

Raftaar Desk - P2

रांची, 24 जून (हि. स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एम तौसीफ ने बाबूलाल मरांडी को सदन के अंदर प्रतिपक्ष के नेता की मान्यता को लेकर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने बुधवार को कहा है कि बाबूलाल मरांडी प्रतिपक्ष के नेता बनने के लिए लालायित हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष के मान्यता के लिए दर-बदर गुहार लगाते चल रहे हैं। उन्होंने अपने गंभीर छवि को भाजपा में शामिल होकर धूमिल कर लिया है। राज्य की जनता अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती है। जबरदस्ती बयानबाजी कर सुर्खियों में रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बाबूलाल का भाजपा में शामिल होने के बाद आदिवासी मूल मूलवासी से मोह माया खत्म हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले आदिवासी मूलवासी के लिए यह घड़ियाली आंसू बहाते थे, उनको राज्य की जनता से कभी भी लेना देना नहीं रहा है। जिस तरह से इनकी पूर्व की पार्टी को राज्य की जनता ने कई बार चुनाव में नकारा है। उसका राज्य की जनता से बदला भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर लेना चाहते हैं। यही वजह है रहे हैं के राजनैतिक चरित्र को राज्य बढ़ा चुकी है। केंद्र सरकार ने पूर्व जनता के सामने यह बेनकाब हो करना चाहती है जहां दो करोड़ हर साल रोजगार देने की बात करते थे। आज ऐसी हालत हो गई है कि रोजगार मिलना तो दूर बचाना मुश्किल है। केंद्र सरकार के कोल ब्लॉक नीलामी के खिलाफ झारखंड सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में जो याचिका दिया है राज्य की जनता के हित में है यह कदम सराहनीय है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in