आयशा श्रॉफ ने दिशा पटानी को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की तस्वीर
आयशा श्रॉफ ने दिशा पटानी को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की तस्वीर  
news

आयशा श्रॉफ ने दिशा पटानी को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की तस्वीर

Raftaar Desk - P2

मोनिका शेखर दिशा पटानी बॉलीवुड में सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। आज दिशा पटानी का 28वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री दिशा को जन्मदिन की हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर दिशा को जन्मदिन की बधाई दी है। आयशा ने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह दिशा पटानी के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों को कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। खूबसूरत तस्वीर शेयर कर आयशा ने लिखा-'जन्मदिन की शुभकामनाएं दिशू।' दिशा ने टाइगर की मां आयशा और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ एक करीबी रिश्ता साझा किया। उन्हें अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। लॉकडाउन के दौरान दिशा टाइगर और उसके परिवार के साथ रह रही थी। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुआ था। दिशा पाटनी बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस हैं और वह हमेशा अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती है। वह आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से कदम रखा था। वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह म्यूजिक एलबम में नजर आ चुकी हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in