भोपाल। मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और अन्य कई दूसरे पदों के लिए पुन: परीक्षा का एडमिट कार्ड (MP Vyapam Admit Card 2021) जारी कर दिया है।
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी, MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (MP Vyapam Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी) के लिए पुन: परीक्षा 11 और 12 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाली है।
इसके अलावा अभ्यार्थी आर्टिकल के अंत मि दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड (MP Vyapam Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें इस बारे में डीटेल्ड स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।
अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड (MP Vyapam Admit Card 2021) का प्रिंटआउट लेकर लें। रिपोर्टिंग समय के बाद अभ्यार्थी को एक्जाम सेंटर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार बायोमेट्रिक प्रक्रिया के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के पूरा होने के बाद उम्मीदवार का स्कोर कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
सबसे पहले MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध पर ‘Test Admit Card – Gramin Krishi Vistar Adhikari Evam Varishth Krishi Vikas Adhikari Recruitment Test-2020(Re-Exam)’ लिंक पर क्लिक करें।
यहां अभ्यार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
MP Vyapam Admit Card 2021 डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें