एसडीएमसी की महापौर बनीं अनामिका सिंह, सुभाष भडाना बने उप-महापौर
एसडीएमसी की महापौर बनीं अनामिका सिंह, सुभाष भडाना बने उप-महापौर 
news

एसडीएमसी की महापौर बनीं अनामिका सिंह, सुभाष भडाना बने उप-महापौर

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 24 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अनामिका सिंह दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की नई महापौर बन गई हैं। वहीं सुभाष भडाना उप-महापौर बने हैं। बुधवार को महापौर, उप-महापौर और स्थाई समिति सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें महापौर पद पर अनामिका और उप-महापौर पद पर भडाना निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा राजदत्त गहलोत को स्थाई समिति सदस्य के लिए निर्वाचित किया गया। बुधवार सुबह सभी उम्मीदवार चुनाव के लिए सिविक सेंटर के अरुणा आसफ अली हॉल में पहुंचे। इसके बाद कोविड-19 के खिलाफ जंग हारे निगम के कर्मचारियों को दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई और महापौर पद पर अनामिका और उप-महापौर पद पर भडाना निर्विरोध चुने गए। निगम में भाजपा का स्पष्ट बहुमत है। इस वजह से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके बाद बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in