news

Karnataka Election 2023: अमित शाह और राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे पर, दोनों ने एक दूसरे पर साधा निशाना

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां अपने सियासी तरकश से ब्रह्मास्त्र चला रही है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुला गांधी जहां बेलगावी के रामदुर्ग में एक रैली की। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सकलेशपुर के अलूर में रोड शो किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने अपने -अपने पार्टी के जीत के लिए दम भरते नजर आए।

अरबपतियों पर ही सरकार का फोकस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आजकल 2-3 अरबपतियों पर ही सरकार का फोकस है, लेकिन किसानों, मजदूरों और छोटे वेंडरों पर सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि अरबपतियों को बैंक से लोन आसानी से मिल जाता है और अगर कुछ हो जाता है तो आसानी से माफ भी हो जाता है लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं होता। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, बड़े उद्योगों के पास अकाउंटेंट होते हैं, लेकिन छोटे व्यापारियों के पास अकाउंटेंट नहीं होते। इस वजह से वे टैक्स नहीं भर पाते हैं और उनके बिजनेस बंद हो जाते हैं।

कांग्रेस का जातीवादी चरित्र है

वहीं रोड शो के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का जातीवादी चरित्र है। भाजपा लिंगायत, वोक्कालिगा, SC/ST सबको साथ में लेकर आगे बढ़ रही है। जनता भाजपा को चुनने जा रही है। कांग्रेस को निश्चित ही करारी हार मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इससे पहले अमित शाह ने चामुंडी हिल्स पर प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी देवी के दर्शन और पूजा की। शाह ने कर्नाटक और पूरे देश के लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।