केजीएमयू में कुलपति की रेस में रहे लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो एके त्रिपाठी हटाए गए
केजीएमयू में कुलपति की रेस में रहे लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो एके त्रिपाठी हटाए गए 
news

केजीएमयू में कुलपति की रेस में रहे लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो एके त्रिपाठी हटाए गए

Raftaar Desk - P2

केजीएमयू में कुलपति की रेस में रहे लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी हटाए गए लखनऊ, 25 जून(हि. स.)। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति की रेस में रहे राम मनोहर लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी को बीती रात शासन से आये आदेश पर हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रो. एके त्रिपाठी पर कोरोना काल में लापरवाही, टेंडर प्रक्रिया में हीलाहवाली, रिसर्च ऑफिसर के पद पर मनचाही नियुक्ति का प्रयास, जूनियर डॉक्टरों पर मेहरबानी जैसे तमाम आरोप लगाये गए थे। इनके स्थान पर लोहिया संस्थान के पूर्व कार्यवाहक निदेशक प्रो नुज़हत हुसैन को चार्ज दिया गया है। प्रोफेसर त्रिपाठी का नाम केजीएमयू के कुलपति के लिये चल रहा था। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के पास भेजे गए 5 नामों में उनका नाम भी शामिल होना बताया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/राजेश-hindusthansamachar.in