सुशांत राजपूत के करियर को पंचकूला से मिला था मोड़
सुशांत राजपूत के करियर को पंचकूला से मिला था मोड़ 
news

सुशांत राजपूत के करियर को पंचकूला से मिला था मोड़

Raftaar Desk - P2

आत्महत्या की खबर मिलते ही जीजा एडीजीपी सिंह परिवार समेत मुम्बई रवाना मुख्यमंन्त्री मनोहर लाल से भी की थी मुलाकात सुशांत से मिलने वाले अफसरों को आत्महत्या पर संदेह चंडीगढ़,14 जून (हि.स.)। फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर के शुरुवाती दिनों में न केवल लंबा समय पंचकूला में व्यतीत किया बल्कि कामयाबी की बुलंदी पर पहुँचने के बाद भी वह अक्सर पंचकूला आते रहे हैं। हरियाणा के एडीजीपी ओपी सिंह सुशांत के जीजा हैं। जिसके चलते वह हरियाणा के गुरुग्राम व पंचकूला में अक्सर आते रहते थे। अपने जीजा के माध्यम से वह हरियाणा के कई आईपीएस व आईएएस अधिकारियों को मिलते रहते थे। अफसरशाही यह मानने को तैयार नहीं है कि फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत ने आत्महत्या की होगी। उन्हें जानने वाले अफसरों का मानना है कि साधारण से दिखने वाले सुशांत राजपूत किसी तरह के अवसाद में होंगे, उन्हें नहीं लगता। ऐसे युवक का सुसाइड करना संदेह पैदा करता है। अपने साले सुशांत राजपूत के सुसाइड करने की खबर मिलते ही एडीजीपी ओपी सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए। सुशांत राजपूत की बहन की जब ओपी सिंह के साथ शादी हुई थी, तब उनकी उम्र करीब 12 साल थी। तभी से ही सुशांत अपनी बहन व जीजा के पास पंचकूला आते-जाते थे। सुशांत के अभिनेता बनने की शुरुआत भी पंचकूला से ही हुई थी। शुरुआती दिनों में सुशांत यहीं पर रहकर क्रिकेट खेलते थे और उन्हें थिएटर का बड़ा शौक था। थिएटर करने की भी शुरुआत भी सुशांत ने पंचकूला से ही की थी। सुशांत के फिल्मी करियर की शुरुआत पंचकूला से हुई और यही पर उन्होंने कई थिएटर किए। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की फ़िल्म आने के बाद जीजा ओपी सिंह ने सुशांत की मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कराई थी। सुशांत की असमय मौत पर हरियाणा के आइपीएस और आइएएस अधिकारियों को खासा दुख है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव-hindusthansamachar.in