05 people injured in road accident
05 people injured in road accident 
news

सड़क दुर्घटना में 05 व्यक्ति घायल

Raftaar Desk - P2

अगरतला, 14 जनवरी (हि.स.)। तीर्थमुख इलाके में आयोजित मकर संक्रांति के मेले से वापस लौटते समय गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मकर संक्रांति के अवसर पर हर साल तीर्थमुख में एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों से लोग मेला देखने पहुंचते हैं। इसी तरह मोहनपुर बरकांठल उबारी इलाके के एक परिवार के पांच सदस्य मेला देखने तीर्थमुख पहुंचे थे। वापस लौटते समय उनकी कार दुर्घटना की शिकार हो गई। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार जिरानिया उपखंड के माधवबाड़ी इलाके में एक 12-चक्का ट्रक ने मारुति वैन को टक्कर मार दिया। वैन में सवार सभी पांचों व्यक्ति घायल हो गये। खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। वैन की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति और ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए शीशा को तोड़ना पड़ा। दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पांचों घायलों की पहचान समक देवबर्मा, सुधन देवबर्मा, नाबालक्षी देवबर्मा और बुद्धी देवबर्मा के रूप में की गई है। अन्य व्यक्ति की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो पायी थी। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/ अरविंद-hindusthansamachar.in