Brides cast their votes ahead of farewell
Brides cast their votes ahead of farewell Raftaar
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव में दिख रहा मतदाताओं का जोश, पति चुनने के बाद, सीधे पोलिंग बूथ पहुंच दुल्हनों ने किया मतदान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में आज लोकतंत्र के महापर्व की शुरूआत हो चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण के मतदान का शंखनाद हो गया है। इसमें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि पहले चरण में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की साख दांव पर लगी है। पहले चरण के मतदान में जनता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने जा रहीं है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और द्रमुक की कनिमोई भाजपा के अन्नामलाई कुप्पुसामी का नाम शामिल हैं।

Lok Sabha Election Photos

घर आने के बाद सबसे पहले मतदान केन्द्र पहुंची दुल्हन

इस चुनाव में कई राज्‍यों से बड़ी ही खूबशुरत तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। कई राज्यों में गर्मी और उमस के बवजूद लोगों के अन्दार मतदान को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों के मतदान के प्रति इस उत्साह को देखकर दूसरे मतदाताओं को भी हौसला मिल रहा है और उनका उत्साह भी बढ़ा रहा है। वहीं इस चुनाव में मतदान के दौरान कुछ ऐसी तस्‍वीरें भी सामने आई हैं, जो औरों को भी वोटिंग के लिए प्रेर‍ित करती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर उधमपुर के रहने वाले साहिल अब्रॉल की आ रही है इसमें देखा जा सकता है कि एक दुल्हन घर आने के बाद सबसे पहले मतदान के लिए गई।

Lok Sabha Election Photos

नई नवेली दुल्हन सीधा मतदान केन्द्र पहुंच किया अपने मत का प्रयोग

इसके साथ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मतदान केंद्र संख्या 193-194 से भी एक ऐसी तस्वार समने आई है जिसमें एक नई नवेली दुल्हन सीधा मतदान केन्द्र पहुंच गई और सबसे पहले मतदान किया। दुल्हन ने कहा कि चुनाव में मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। मैं अपने मताधिकार का उपयोग करके यहां अपने चाचा को पूरा समर्थन देने आई हूं। इसके साथ जनपद पीलीभीत के बहेड़ी में बूथ संख्या 23 पर दुल्हन सपना ने मतदान किया। पिता राजवीर सिंह ने बताया कि बेटी की गुरुवार को शादी हुई। शुक्रवार की सुबह विदाई की रस्मे की जा रही थी। बेटी ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विदायी से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in