Lok Sabha Poll
Lok Sabha Poll Raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

Election 2024: मतदान में त्रिपुरा से आगे निकला बंगाल, वोटरों में दिखा उफान, जानें शाम 05:00 बजे तक के आंकड़े

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान जारी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने शाम 05:00 बजे तक के मतदान प्रतिशत जारी किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत पश्चिम बंगाल का है जहां 77.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा में हुआ है जाहां 76.10% वोट डाले गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 53.40%, मेघालय में 61.95%, उत्तर प्रदेश में 47.44% वोट पड़ चुके हैं।

कहां-कितना प्रतिशत मतदान?

पश्चिम बंगाल - 77.57%

त्रिपुरा - 76.10%

मध्य प्रदेश - 63.25%

मेघालय - 69.91%

उत्तर प्रदेश - 57.54%

छत्तीसगढ़ - 63.41%

असम - 70.77%

राजस्थान - 50.27%

जम्मू कश्मीर - 65.08%

उत्तराखंड - 53.56%

इन राज्यों में ये है वोटिंग प्रतिशत

मिजोरम - 52.62%

बिहार - 46.32%

अंडमान निकोबार द्वीप समूह - 56.87%

तमिलनाडु - 62.02%

नगालैंड - 55.72%

मणिपुर - 67.46%

महाराष्ट्र - 54.85%

लक्षद्वीप - 59.02%

पुडुचेरी - 72.84%

सिक्किम - 67.58%

अरुणाचल प्रदेश- 63.03%

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in