K Annamalai
India Election
K Annamalai India Election Raftaar.in
लोकसभा चुनाव 2024

India Election: कोयंबटूर से BJP उम्मीदवार पूर्व IPS के अन्नमलाई आज़मा रहे अपनी किस्मत, लोगों ने कहा- सिंघम आला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु की प्रतिष्ठित कोयंबटूर लोकसभा सीट से BJP ने प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को मैदान में उतारा है। आज देश में पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान जारी है। के अन्नामलाई ने आज सुबह अपनी गृह भूमि कोयंबटूर के पोलिंग बूथ पर अपना वोट दिया।

37 उम्मीदवार मैदान में उतरे

कोयंबटूर लोकसभा सीट मतदाताओं की दृष्टि से श्रीपेरुमबुदुर और चेन्नई साउथ के बाद तीसरे नम्बर पर आता है। इसी सीट पर फिलहाल CPI (M) के सांसद पी आर नटराजन हैं। इस बार पी आर नटराजन दोबारा चुनाव नहीं लड़ रहे। आपको बता दें कि कोयंबटूर लोकसभा सीट से 37 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इनमें से 5 उम्मीदवारों में चुनाव में महामुकाबला होगा।

किन उम्मीदवारों के बीच होगा महामुकाबला?

BJP: के अन्नामलाई

DMK: गणपति पी राजकुमार

AIDMK: सिंगई जी रामचंद्रन

NTK: कलामनी जगनाथन

Independent: अन्नादुराई आर

9.62% मतदाताओं ने डाला वोट

वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, तमिलनाडु की कोयंबटूर लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 9.62% मतदाताओं ने वोट दिया है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गए हैं। मतदान की प्रक्रिया आज शाम 5 बजे तक रहेगी। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची लोकसभा सीट पर अबतक के डाटा के अनुसार 15.12% वोट पड़े हैं जो कि राज्य में अबतक सबसे अधिक है।

IPS की नौकरी छोड़ राजनीति में उतरे अन्नामलाई

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में CPI (M) के सांसद पी आर नटराजन को 46% वोट मिले थे। वहीं DMK दूसरे नम्बर पर थी। पिछले आम चुनाव में तमिलनाडु में BJP का एक भी सीट पर खाता नहीं खुला था। कोयंबटूर से BJP के उम्मीदवार के अन्नामलाई ने 2019 में IPS की नौकरी से इस्तीफा दिया। 2020 में वो BJP में शामिल हो गए और पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो गए। BJP ने उन्हें तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस बार पार्टी ने उनके चेहरे पर दांव खेला है। उनके बैकग्राउंड को देखते हुए जनता में उन्हें लेकर बेहद उत्सुकता नजर आई है। उनको सिंघम भी कहा जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in