Lok Sabha election 2024
Lok Sabha election 2024 Raftaar
लोकसभा चुनाव 2024

त्रिपुरा में बंपर मतदान; बंगाल में हिंसा के बीच दिख रहा वोटरों में उफान, जानें दोपहर 03:00 बजे तक के आंकड़े

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान जारी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने दोपहर 03:00 बजे तक के मतदान प्रतिशत जारी किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत त्रिपुरा का है जहां 68.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 66.34% वोट डाले गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 53.40%, मेघालय में 61.95%, उत्तर प्रदेश में 47.44% वोट पड़ चुके हैं।

कहां-कितना प्रतिशत मतदान?

पश्चिम बंगाल - 66.34%

त्रिपुरा - 68.35%

मध्य प्रदेश - 53.40%

मेघालय - 61.95%

उत्तर प्रदेश - 47.44%

छत्तीसगढ़ - 58.14%

असम - 60.70%

राजस्थान - 41.51%

जम्मू कश्मीर - 57.09%

उत्तराखंड - 45.53%

इन राज्यों में ये है वोटिंग प्रतिशत

मिजोरम - 48.93%

बिहार - 39.73%

अंडमान निकोबार द्वीप समूह - 45.48%

तमिलनाडु - 50.80%

नगालैंड - 50.61%

मणिपुर - 62.58%

महाराष्ट्र - 44.12%

लक्षद्वीप -43.98%

पुडुचेरी - 58.86%

सिक्किम - 52.72%

अरुणाचल प्रदेश- 53.02%

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in