BJP Candidates List 2024
BJP Candidates List 2024 Raftaar
लोकसभा चुनाव 2024

Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए BJP की 12वीं लिस्ट जारी, रमापति राम त्रिपाठी, चंद्र सेन जादौन का कटा टिकट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की है। इस सुची में भाजपा में महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कई सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। लोकसभा उम्मीदवारों की 12वीं सूची के साथ भाजपा ने ओडिशा में होने वाले विधानसभा के लिए भी अलग से कैंडिडेट लिस्ट जारी की है। भाजपा की 12वीं लिस्ट में चार राज्यों की सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा पंजाब के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ है।

देवरिया से शंशाक मणि त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी

पार्टी ने यूपी की फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया से शंशाक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास को उम्मीदवार बनाया है। डायमंड हार्बर सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मैदान में हैं। वहीं पंजाब की होशियापुर सीट से पार्टी ने केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता को उम्मीदवार बनाया है। महाराष्ट्र की सतारा सीट से पार्टी ने 2019 के उपचुनाव में छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और राज्यसभा सांसद उदयनराजे भोसले को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। ऐसे में 2024 के चुनाव एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in