धार्मिक विशेषताएं

कच्छा का महत्व- Importance of Kachh in Hindi

सिख धर्म के पंच ककारों में कच्छ महत्वपूर्ण माना जाता है। कच्छे को महत्वपूर्ण अंग छुपाने, काम वासना पर कंट्रोल पाने और स्वच्छता के लिए अनिवार्य माना जाता है। साथ ही कच्छा एक ऐसा परिधान है जिसे पहनकर मनुष्य बेहद आरामदायक महसूस करता है। आइए जानें सिख धर्म में कच्छे के महत्व के बारें में:

कच्छा का महत्व (Importance of Kachh in Hindi)

सिख धर्म के पंच ककारों में कच्छे को अनिवार्य बताया गया है। यह अन्य कच्छों से थोड़ा सा अलग है। इसे पहनना और धोना अन्य कच्छों के मुकाबले आसान माना जाता है। मान्यता है कि एक सिख को हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। कच्छा सिख या खालसा पंथ को यह सुविधा देता है कि वह इसमें भी युद्ध के लिए जा सकें। साथ ही यह भी माना जाता है कि इससे काम वासना को काबू रखने में सहायता मिलती है। इसे शुद्धता की निशानी माना जाता है।